करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव नगला धर्म में वन वन विभाग की ओर से लगाए गए पौधे नष्ट करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि थाना करहल के नगला धर्म में वन विभाग की जमीन पर लगे 4000 पौधों को नष्ट कर उस पर धान की फसल लगा दी गई। वन विभाग के दरोगा राजवीर सिंह की तहरीर पर शनिवार को पानसिंह उर्फ चरन सिंह, राजीव सिंह, संजीव, फूलनदेवी निवासी नगला धर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।