फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचोखरा पुलिस और एसओजी ने पकड़े अंतरराज्यीय वाहन चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना पचोखरा पुलिस और एसओजी टीम को अंतरराज्यीय वाहन चोरों को चोरी की मोटरसाइकिलों सहित पकड़ने में सफलता मिली है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना पचोखरा पुलिस थाना प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा और एसओजी टीम प्रभारी विनोद तोमर मय टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय बाइक चोर गैैंग के सदस्यों को उस समय धर दबोचा गया जब वह चोरी की बाइक को ठिकाने लगाने जा रहे थे। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को सहित चोरी की 12 बाइक भी बरामद की हैं। इनके पास से दो तमंचा और छह कारतूस भी मिले हैं। साथ ही एक मास्टर चाबी भी बरामद हुई। इस दौरान गैंग का एक सदस्य मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम कामरान अली निवासी घिरोर, मैनपुरी, शाहिद निवासी जसराना, फिरोजाबाद और रिंकू उर्फ सुनील निवासी शहरनायन थाना सिरसागंज, फिरोजाबाद बताया जबकि भागे अभियुक्त का नाम दुर्गेश उर्फ केके निवासी झुमझुमपुर शिकोहाबाद है। आरोपियों पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
ये वाहन हुए बरामद
याम्हा बाइक, स्कूटी एक्टिवा, अपाचे बाइक, अपाचे बाइक, होंडा साइन बाइक, होंडा साइन, दो पल्सर, दो पैशन प्रो, दो बुलट बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें