फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावाः दो सप्ताह में खत्म होगी ऑक्सीजन की किल्लत, जल्द शुरू होगा री-फिलिंग सेंटर

Sun, 13 Sep 2020 04:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि ऑक्सीजन निर्माता प्लांट के अधिकारियों ने जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन देने को कहा
है। शुरू में एक टैंकर मंगवाएंगे, खपत बढ़ेगी तो दो टैंकर रोजाना आएंगे।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अस्पतालों में चल रही ऑक्सीजन की किल्लत अगले सप्ताह तक खत्म हो सकती है। शहर में रोजाना 3400 सिलिंडर के बराबर ऑक्सीजन की आपूर्ति आंवलखेड़ा में लगने वाले प्लांट से शुरू होने लगेगी। यह दावा है औषधि विभाग का। विभाग ने नोएडा और गाजियाबाद में ऑक्सीजन प्लांट अधिकारियों से भी सिलिंडर आपूर्ति के लिए बात की है।
विज्ञापन


संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही ऑक्सीजन की कमी होने पर औषधि विभाग ने नोएडा और गाजियाबाद में ऑक्सीजन निर्माण प्लांट के अधिकारियों से बात की है। इन्होंने आगरा में री-फिलिंग सेंटर खुलने पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए कहा है। प्लांट अधिकारियों ने दो टैंकर रोजाना भेजने की बात कही है। एक टैंकर से 1700 सिलिंडर ऑक्सीजन तैयार हो सकती है। इस तरह से रोजाना 3400 सिलिंडर की आपूर्ति हो सकेगी। अभी अलीगढ़ में री-फिलिंग सेंटर है, यहीं से ऑक्सीजन के सिलिंडर भरकर आते हैं। 

दो सप्ताह में सुविधा शुरू होने की उम्मीद
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि ऑक्सीजन निर्माता प्लांट के अधिकारियों ने जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन देने को कहा है। शुरू में एक टैंकर मंगवाएंगे, खपत बढ़ेगी तो दो टैंकर रोजाना आएंगे। जिससे अस्पताल, एंबुलेंस के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सकेगी। ऑवलखेड़ा में री-फिलिंग सेंटर का लाइसेंस बनने पर दो सप्ताह में यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए कागज लखनऊ भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें