फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गिट्टी भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे बाइक सवार

Sun, 05 Jul 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गिट्टी से भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बाइक सवार बाल-बाल बचे
विज्ञापन
पिनाहट। थाना क्षेत्र के राजाखेड़ा मार्ग पर विप्रावली के पास शनिवार सुबह मंसुखपुरा से पिनाहट की तरफ आ रहा गिट्टी से भरा ओवरलोड ट्रक सड़क किनारे खंदी में पलट गया। बाइक सवार ट्रक की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक, चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हो गया। बता दें कि राजस्थान बॉर्डर से थाना मंसुखपुरा क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक गिट्टी से भरे ओवरलोड ट्रक लगातार निकल रहे हैं। जिसके चलते भदरौली मार्ग सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं एक वर्ष पूर्व पापरी नागर पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की ट्रक से कुचलने से जान चली गई थी। हादसे से भी मंसुखपुरा पुलिस ने सबक नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें