फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 18 साल बाद भी शुरू नहीं हुआ ओवरहेड टैंक

Sat, 14 Jun 2025 01:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बिलराम नगर पंचायत क्षेत्र में कासगंज मार्ग पर पेयजल आपूर्ति के लिए बनाया गया ओवर हैडटेंक।
विज्ञापन
कासगंज। नगर पंचायत बिलराम में पेयजल आपूर्ति के लिए 18 साल पहले बनाया गया ओवरहेड टैंक अब तक शुरू नहीं हो सका है। लापरवाही और अनदेखी के कारण इससे लोगों को पानी भी नहीं मिल पा रहा है। दरअसल, करीब 13 हजार से अधिक आबादी वाले बिलराम कस्बे में 2486 परिवार निवास करते है। यहां पूर्व में बने ओवरहेड टैंक से मोहल्ला मंडी व मोहल्ला चौधरी में पानी नहीं पहुंच पाता था। इस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए करीब 40 लाख रुपये की लागत से एक और ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया। जल निगम ने इसे वर्ष 2007 में बिना परीक्षण के ही नगर पंचायत को सौंप दिया। हालांकि इससे लोगों को कभी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं सकी। लापरवाही और अनदेखी के कारण ओवरहेड टैंक के आसपास झाड़ियां उग आई हैं। कस्बा के लोगों ने ओवरहेड टैंक का संचालन शुरू करवाने की जिलाधिकारी से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें