आगरा। नगर निगम के आउटसोर्स, संविदा एवं अन्य श्रेणी के कर्मचारियों को अगले सप्ताह से नई न्यूनतम मजदूरी दरों के अनुसार वेतन मिलेगा। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने शासन की अधिसूचना के अनुसार सभी विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम वाले जनपदों के लिए 1 अप्रैल से नई दरें लागू की गई हैं। विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों का श्रेणीवार विवरण तैयार कराया जा रहा है। एजेंसियों से कहा है कि किसी भी कर्मचारी को निर्धारित दर से कम वेतन का भुगतान न किया जाए।