कासगंज में मुख्य सफाई निरीक्षक को ज्ञापन सौंपते स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के सदस्य ।
कासगंज। नगर पालिका में तैनात नाला गैंग और आउटसोर्स कर्मियों को दो माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे उन्हें परिवार का पालन-पोषण करने में परेशानी हो रही है। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के सदस्यों ने मुख्य सफाई निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मानदेय दिलाए जाने की मांग की है। स्थानीय निकाय संघ के जिलाध्यक्ष सोनू भंडारी ने कहा कि दो माह पहले नालों की सफाई कार्य के लिए नगर पालिका ने नाला गैंग के रूप में कर्मी लगाए गए। बीते दो माह से उन्हें नगर पालिका ने मानदेय नहीं दिया है। आउटसोर्स कर्मी भी मानदेय नहीं मिलने से दो माह से परेशान हैं। इससे कर्मियों को परिवार का पालन-पोषण करने में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने मांग की रक्षाबंधन पर्व से पहले कर्मियों के खाते में उनका मानदेय भेजा जाए। कर्मियों काे बोनस और एरियर का भुगतान भी किया जाए। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी को संबोधित ज्ञापन मुख्य सफाई निरीक्षक को सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।