आगरा के थाना रकाबगंज के ईदगाह क्षेत्र के नगला छऊआ क्षेत्र में दिल्ली नंबर की कार रविवार रात करीब 7:30 बजे अनियंत्रित होकर अरिहंत ईवी हब नाम के ई-वाहन शोरूम में घुस गई। हादसे में कई लोग बाल-बाल बचे। इस दौरान दो ग्राहकों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। कार चालक मौके से भाग गया। शोरूम मैनेजर अमित चौधरी ने पुलिस को शिकायत की है। थानाध्यक्ष रकाबगंज ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।