फोटो18कासगंज सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनते डीएम व ए
कासगंज। जिले की तीनों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायते और समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी के समक्ष 53 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। इनमें से पांच मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण ही शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी के समक्ष इस अवसर पर अधिक धनराशि के बिजली के बिल आने, विधवा व वृद्धावस्था पेंशन न मिलने, राशन कार्ड बनवाने, भूमि की पैमाइश कराने, अवैध कब्जा हटवाने, राजस्व, भूमि विवाद, उत्पीड़न, आपसी विवाद आदि से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। वहीं, तहसील सहावर और पटियाली में मुख्य विकास अधिकारी सचिन एवं अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल, एसडीएम संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।