फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सरकारी खरीद में शोषण रोकेंगे संगठित किसान

Mon, 15 Apr 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी खरीद में शोषण रोकेंगे संगठित किसान
विज्ञापन

भारतीय किसान यूुनियन की नवाटेढ़ा में बैठक हुई

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की सोमवार को नवाटेढ़ा में बैठक हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य ने कहा कि गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। सरकारी खरीद में किसानों के होने वाले शोषण को रोकने के लिए किसान संगठित होकर काम करेंगे। किसानों के हकों की लड़ाई संगठित होकर लड़ी जाएगी।
बैठक में जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य ने कहा कि किसानों की जायज मांगें जोरदारी से उठाई जाएंगी। अगर खरीद केंद्रों पर किसानों का शोषण होगा तो यूनियन आंदोलन तक करेगी। एमएसपी पर कानून बनाने के लिए केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। किसानों का उत्पीड़न रोकने के लिए अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि किसानों की उपज सरकारी खरीद केंद्रों पर मनमाने तरीके से की जाती है। किसानों की बजाए बिचौलियों की उपज ज्यादा खरीदी जाती है। खाद और बीज की कालाबाजारी की जाती है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन एकजुट होकर लड़ाई लड़ेगा। राजा ठाकुर, बेचेलाल राजपूत, भुवनेश राजपूत, राधेश्याम शाक्य, दलवीर ङ्क्षसह, धर्मवीर सिंह, मनोज वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें