कासगंज। जमीनी विवाद के चलते दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। कोर्ट ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
ग्राम बुरहाना मिरहची एटा निवासी ओमकार सिंह का गांव के ही आदेश, उमेश, अखिलेश, अजय से मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा है। 23जनवरी 2019 को ओमकार के पुत्र संतोष व संत कुमार अमांपुर से ट्रैक्टर से खाद लेकर आ रहे थे। तभी रास्ते में चारों आरोपी मिल गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर तमंचा से फायर कर दिए, जिससे वे घायल होगए। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। ओमकार ने न्याय पाने को कोर्ट में वाद दायर किया। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दे दिए।