फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में कार्रवाई के आदेश

Sun, 07 May 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के दिन एक दुकान में फर्जी आधार कार्ड बनाए जा रहे थे। मौके पर जब लोगों को पकड़ा गया तो वह गाली गलौज कर भाग गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। रविवार को थाने पहुंचे सीओ ने जानकारी जुटाई और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



बीते बृहस्पतिवार को निकाय चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया चल रही थी। इस बीच सदर बाजार से सभासद पद के प्रत्याशी पूर्व सभासद सुनील कुमार उर्फ सोनू चक को सूचना मिली कि बस स्टैंड के पास फर्जी आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो एक दुकान का शटर बंद था। शटर खोला गया तो कुछ लोग फर्जी आधार कार्ड बनाते हुए मिले। दुकान में फर्जी आधार कार्ड भी मिले। इस दौरान आरोपी जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर वहां से भाग गए। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कोई भी नहीं मिला। सभासद प्रत्याशी सोनू चक ने थाने में तहरीर भी दी, लेकिन कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई। बताया कि आरोपी उनके विरुद्ध चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के समर्थक हैं। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। रविवार को सीओ भोगांव सुनील कुमार सिंह ने थाने पहुंच कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें