फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज और कल आंधी, बारिश, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिले में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जारी अनुमान के मुताबिक, करीब 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। दो दिन पहले हुई ओलावृष्टि से पहले ही गेहूं और सब्जियों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। वहीं, शहर के कई इलाकों में आंधी से पेड़ गिरने के कारण बिजली गुल रही थी। अब नई चेतावनी ने किसानों की धड़कन बढ़ा दी हैं। उनकी बची फसल पर भी संकट मंडरा रहा है। वहीं, सोमवार को बादलों की आवाजाही के बीच दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17.9 सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें