किरावली के गांव गोपऊ में चारागाह की जमीन पर नई पक्की मजार बनाये जाने के विरूद्ध रोकने को लेकर उ
- फोटो : udhampur news
किरावली। गांव गोपऊ में चारागाह की भूमि पर रविवार को मजार बनाए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काम बंद करा दिया है। आरोप है कि पुलिस के जाते ही दोबारा काम शुरू कर दिया गया। इस पर रोशन लाल प्रधान, नरेश चित्तौड़िया, वीरपाल, अश्वनी चौधरी, भूपेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, रजनीकांत, बालकृष्ण आदि सोमवार को उपजिलाधिकारी किरावली न्यायिक मजिस्ट्रेट हेमंत कुमार बिंद से मिले और सरकारी भूमि पर मजार बनाए जाने पर रोक लगाने की मांग की। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्रकरण में तहसीलदार को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।