फिरोजाबाद शिकोहाबाद में सर्किल दरों में बेहताशा वृद्धि एवं नियमावली में बदलाव किए जाने के विरोध में सदर तहसील में बृहस्पतिवार को कामकाज ठप रहा। इसके कारण दोनों रजिस्ट्री कार्यालयों में एक भी बैनामा नहीं हुआ। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि नियमावली में बदलाव नहीं होने तथा सर्किल दरों को कम नहीं किए जाने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
सदर तहसील में बृहस्पतिवार को रजिस्ट्री कार्यालय का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। सर्किल दरों में बढ़ोत्तरी किए जाने एवं मनमाने ढंग से नियमावली थोपे जाने के का तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमकिशोर यादव, रेवेन्यू बार के अध्यक्ष मुनेशपाल सिंह एवं दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष ज्ञानसिंह के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार जारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक हमारी मांग को पूरा नहीं किया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विरोध करने वालों में चरन सिंह यादव,मनोज कुमार सिंह यादव, रामहंस यादव,अजय वीर सिंह,पवनेश कुमार,राकेश कुमार वर्मा सहित काफी अधिवक्ता शामिल थे।
शिकोहाबाद तहसील में सर्किल दरों का विरोध पांचवें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं व बैनामा लेखकों की बैठक ब्रजेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा कि जिला प्रशासन एवं सब रजिस्टार ने प्रदेश के मुखिया को खुश करने के लिए स्टांप ड्यूटी बेहताशा बढ़ाने का काम किया है। सर्किल रेट में सड़क से दो सौ मीटर की त्रिज्या तक कोई भूमि है तो उस भूमि पर सड़क का रेट लगा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में दुकान बनी है तो वाणिज्यक दर से स्टांप ड्यूटी लगाई है। राहुल यादव एडवोकेट ने कहा कि मनमाने ढंग से रेट बढ़ाना गलत है। बैठक में कृष्ण औतार यादव सुभाष चंद्र ,उम्मेद बाबू ,नरेंद्र राजपूत , आलोक श्रीवास्तव , रवींद्र राजपूत ,हरिओम , राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सोमेंद्र,केपी सिंह सहित काफी अधिवक्ता शामिल थे।