आगरा। मंडल के फुटबॉल खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश की सीनियर पुरुष टीम में जगह बनाने का अवसर मिलेगा। इसके लिए 12 और 13 अक्तूबर को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन ट्रायल होंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता 23 से 30 अक्तूबर तक वाराणसी में होगी। इन ट्रायल के माध्यम से आगरा मंडल की टीम का गठन किया जाएगा। ट्रायल 12 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे और 13 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से शुरू होंगे। इच्छुक खिलाड़ी जन्मतिथि प्रमाणपत्र और आधार कार्ड के साथ स्टेडियम पहुंचें। ट्रायल में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।