सैंया। सीएचसी सैंया पर आयोजित मातृत्व दिवस के दौरान सीएचसी की ओपीडी गर्भवती महिलाओं समेत 350 के पार पहुंच गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार भारती की अध्यक्षता में आयोजित मातृत्व दिवस में 112 गर्भवती महिलाओं की सीबीसी, शुगर आदि की निशुल्क जांच की गई। जांच के दौरान 18 जोखिम भरी गर्भवती महिलाए चिह्नित की गई। इसी दौरान सीएचसी की ओपीडी 350 के पार हो गई। इस दौरान डाॅ. नवनीत, डाॅ. दीपाली, वीना नागपाल, अनिल सेन, सुनील तिवारी, सतीश चंद का सहयोग रहा।