आगरा। सरस्वती विद्या मंदिर तहसील मार्ग पर सप्तशती संगम कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि लेखिका भावना वरदान शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अलका सेन और समाजसेविका बबीता पाठक ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। लेखिका भावना वरदान शर्मा ने कहा कि बच्चियां आत्मनिर्भर बनें, तभी सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण होगा। डॉ.अलका सेन ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, समय पर चिकित्सा जांच संतुलित आहार और मातृत्व के महत्व पर जोर दिया। प्रधानाचार्य राजकुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।