फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 706 में से मात्र 112 विद्यालयों ने कराया इंस्पायर अवार्ड में पंजीकरण

Mon, 02 Sep 2024 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना बाल वैज्ञानिकों के लिए संचालित हैं। अभी तक मात्र 112 विद्यालयों के विद्यार्थियों का पंजीकरण योजना में हो सका। मंडलीय संयुक्त निदेशक मनोज कुमार ने कम पंजीकरण पर नाराजगी जताई और एक सप्ताह में शत प्रतिशत पंजीकरण कराने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए संचालित हैं। इसमें विद्यार्थियों के नवाचार और आइडिया को पोर्टल पर पंजीकृत कराया जाता है। पोर्टल पर एक अगस्त से आवेदन हो रहे हैं, लेकिन प्रधानाचार्यों द्वारा योजना का लाभ विद्यार्थियों को दिलाने में लापरवाही बरती जा रही है। जनपद के माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा छह से 12 तक के 706 विद्यालय संचालित हैं। इनमें से मात्र 112 विद्यालयों द्वारा अपने विद्यालयों से 481 विद्यार्थियों का ही पंजीकरण पोर्टल पर कराया है। 10 सितंबर तक सभी विद्यालयों को विद्यार्थियों के पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें