फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती को अब आनलाइन पंजीकरण भी

Mon, 07 Sep 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना भर्ती प्रक्रिया को और सुलभ करने जा रही है। आनलाइन पंजीकरण होंगे। चयनित पात्रों को कॉल किया जाएगा। एकलव्य स्टेडियम में प्रेसवार्ता कर डायरेक्टर जनरल रिक्रूटिंग आरएन नायर ने यह जानकारी दी। बोले, इससे भीड़ नियंत्रित, समय की बचत और दलालाें की मध्यस्थता भी खत्म होगी। सेना की वेबसाइट पर अभ्यर्थी को शैक्षणिक रिकार्ड और शारीरिक मापदंड का विवरण अपडेट करना होगा। अक्टूबर में होने वाली भर्ती के लिए आनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 45 दिन पहले रजिस्ट्रेशन और 15 दिन बाद प्रक्रिया शुरू होगी। फर्जी प्रमाणपत्र के जरिए भर्ती का प्रयास करने वालाें को रोकने के लिए अभ्यर्थी का आधार कार्ड लिंक कराने की योजना है। जवान के तौर पर लड़कियाें की भर्ती पर उन्होंने कहा कि इसके प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भर्ती में खिलाड़ियाें को प्राथमिकता देने की भी बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें