आगरा। बदायूं में आयोजित योनेक्स-सनराइज यूपी स्टेट अंडर-11 मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप में जिले के शटलर ओनिश खंडेलवाल ने परचम लहराया। पिछले साल वह इसी प्रतियोगिता में उपविजेता थे, इस बार खिताब अपने नाम किया। फाइनल में ओनिश ने प्रत्यूष को 15-10, 15-10 से मात दी। कोच मयंक कपूर, अनुज कपूर, माता मेघा खंडेलवाल, पिता तुषार खंडेलवाल समेत खेलप्रेमियों में इस उपलब्धि पर हर्ष है।