फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चेक बाउंस के दोषी को एक साल का कारावास

Tue, 08 Sep 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। चेक बाउंस के मामले में अदालत ने सिकंदरा क्षेत्र के शिवम एलिगेंट निवासी दीपक अग्रवाल को दोषी माना। अतिरिक्त न्यायालय संख्या-1 के पीठासीन अधिकारी राज बहादुर सिंह मौर्य ने उसे एक साल का कारावास और 18.75 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। लोहामंडी थाना क्षेत्र के राजा मंडी निवासी राहुल अमरनानी ने वाद दायर कराया। बताया कि दीपक अग्रवाल और उनकी दोस्ती थी। उसने जरूरत पड़ने पर फ्लैट का 30 लाख में सौदा किया। उन्होंने 15 मई 2016 को 12.50 लाख रुपये दे दिए। बाकी रकम बैनामा करने के दौरान देना तय हुआ। बैनामा की कहने पर आरोपी बहाने बनाता रहा। बाद में मना कर दिया। तगादा करने पर रुपयों की मांग की तो चेक दिया। बैंक में लगाने पर चेक बाउंस हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें