फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी से एक और ट्रेन यात्री ने तोड़ा दम, केरला एक्सप्रेस में हुई थी चार साथियों की मृत्यु

Tue, 11 Jun 2019 11:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
केरला एक्सप्रेस के कोच एस-8 में सफर कर रही कोयम्बटूर की काला देवी पत्नी रायचंद (71) को सोमवार को बीपी हाई होने पर जीवन ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार शाम उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


बताया गया है कि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए हैं। गौरतलब है कि झांसी में चार पर्यटकों की मौत हुई थी। काला देवी भी केरला एक्सप्रेस में सवार थीं।

आगरा कैंट स्टेशन से केरला एक्सप्रेस में बैठे चार यात्रियों की मौत होने के बाद रेलवे ने एडवायजरी जारी की है। रेलवे ने टोल फ्री नंबर 138 जारी कर कहा है कि आगरा सहित उत्तर भारत में पड़ रही गर्मी को देखते हुए यात्रा के दौरान पानी खूब पीने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें