फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक और मिला कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीज हुए आठ

Sun, 09 Apr 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अब कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में एक और युवक कोरोना संक्रमित निकरा। इससे जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। मरीजों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। संक्रमित युवक को होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही परिवार के सदस्यों ची जांच कराने के लिए उनके नमूने लिए गए है।
विज्ञापन

खुडेरी नगरिया गांव निवासी युवक सर्दी, खांसी, बुखार की शिकायत से ग्रसित था। वह बीते 7 अप्रैल को उपचार कराने के लिए अस्पताल पहुंचा। परीक्षण के दौरान डाक्टरों को युवक के अंदर कोरोना के लक्षण दिखे, इस दौरान डाक्टर की सलाह पर युवक का आरटीपीसीआर नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। रविवार को मिली जांच रिपोर्ट में युवक कोरोना संक्रमित निकला। रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक से संपर्क कर उसे इसकी जानकारी दी। साथ ही उसे होम आइसोलेट कर उसके संपर्क में आए परिवार के सदस्यों के साथ ईष्ट मित्रों की जांच कराने के लिए उनके नमूने लिए गए।
जिले के ग्रामीणांचल में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। एक मरीज के और कोरोना संक्रमित निकल आने के बाद संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 5006 हो गया है। जिसमें से 4942 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। 56 मरीजों की मौत हो चुुकी है। नए संक्रमितों में अभी कोई स्वस्थ्य नहीं हुआ है। सीएमओ डाॅ. अवध किशोर प्रसाद ने बताया कि कोरोना मरीज के सामने आने के बाद टीम को मरीज को होम आइसोलेट करने एवं संपर्क में आने वाले लोगों की जांच के लिए टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें