फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक पर लिफ्ट देकर बुजुर्ग से एक लाख रुपये किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। देवगढ़ गांव के बुजुर्ग 60 साल के रामदास सिंह परिहार को बाइक सवार दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने बिठा लिया और जेब में रखे एक लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने थाने पर इसकी तहरीर दी है। मामला शुक्रवार का है, जब रामदास सिंह परिहार पिनाहट बाजार आने के लिए अपने गांव में वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो अज्ञात युवक आए और बुजुर्ग से पिनाहट छोड़ने की बात कही। इस पर वह भरोसा करते हुए बैठ गए। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने बुजुर्ग की जैकेट की जेब काटकर 1 लाख रुपए की नगदी चोरी कर ली। वह पिनाहट की नहर पुलिया पर रामदास को छोड़कर भाग गए। रामदास जब बाजार में सराफा की दुकान पर पहुंचे तो जेब कटने की जानकारी हुई। वह थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अज्ञात युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें