फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

सार

कासगंज बरेली मार्ग पर मंगलवार की सुबह दो बाइकों की टक्कर में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए।सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।दूसरी बाइक पर सवार नेकराम और ओमपाल निवासी गंगेश्वर कालोनी भी गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोरोंजी। कासगंज बरेली मार्ग पर मंगलवार की सुबह दो बाइकों की टक्कर में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा ग्राम प्रहलादपुर के समीप हुआ। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत अमांपुर के सुभाष नगर निवासी महेंद्र सिंह (55) की हुई। वह मंगलवार की सुबह लगभग 9:00 बजे अपने पड़ोसी साहब सिंह के साथ प्रहलादपुर निवासी प्यारे के घर जा रहे थे। जब वह प्रह्लादपुर डिवाइडर से गांव के लिए मुड़े तभी पीछे आ रही बाइक ने उनमें टक्कर मार दी। महेंद्र का सिर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गये। हादसे में साहब सिंह भी घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार नेकराम और ओमपाल निवासी गंगेश्वर कालोनी भी गंभीर घायल हो गए। हादसे पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने महेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी पर मृतक महेंद्र एवं घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें