सोरोंजी। मानपुर नगरिया में रविवार की रात ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। सोमवार की सुबह परिजन को उसका शव रेलवे ट्रेक पर मिला। पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराया है।
ट्रेन की चपेट में आकर मौत का शिकार सुभाष (25) निवासी ग्राम गऊपुरा हुआ। वह रविवार की शाम साइकिल लेकर कहीं जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन देर रात्रि तक वह घर वापस नहीं आया। उसके घर वापस न आने से परिजन को चितंा हुई। देर रात तक परिजन उसकी तलाश करते, लेकिन उसका पता नहीं लगा। सोमवार की सुबह परिजन व अन्य ग्रामीणों ने उसकी फिर से तलाश शुरू की। कासगंज बरेली रेल मार्ग पर मानपुर नगरिया के समीप ट्रैक पर क्षत विक्षत अवस्था में शव पड़े होने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन ने उसकी शिनाख्त सुभाष के रूप में की। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्ट मार्टम को भेज दिया। समीप की उसकी साइकिल भी पड़ी हुई थी। कोतवाली प्रभारी रमेश भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजन ने किसी तरह की तहरीर नहीं अभी नहीं दी है।