गंजडुंडवारा। क्षेत्र के अकबरनगर पालिया मोड़ के समीप बृहस्पतिवार की रात लगभग 9 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार इरफान (42) निवासी ग्राम धवा की मौत हो गई।
इरफान बाइक से कादरवाड़ी उधारी के रुपयों के लेनदेन के लिए गया हुआ था। बृहस्पतिवार की रात लगभग 9 बजे वह बाइक से वापस अपने गांव धवा आ रहा था। जब अकबरनगर पालिया मोड़ पर वह पहुंचा तो उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उनका रो रो कर बुरा हाल था। कोतवाली प्रभारी अनूप भारती ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।