फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से किसान की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
कासगंज सड़क हादसे में मृतक किसान गेंदालाल का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज बदायूं मार्ग पर बजाज एजेंसी के समीप बाइक की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। वह पैदल अपने खेत से वापस आ रहा था।
विज्ञापन

गैंदालाल (75) निवासी जखारुद्रपुर बुधवार की दोपहर नोवा के समीप अपने खेत से वापस घर आ रहा था। सड़क पार करते समय उसे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने मृतक किसान के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें