फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ठंडी हवा से पारे में आई एक डिग्री गिरावट, धूप में नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दोपहर के समय चली ठंडी हवा ने अधिकतम पारे में एक डिग्री की गिरावट कर दी। खिली धूप में बैठकर लोग ठंड से राहत पाने की कोशिश करते रहे, लेकिन हवा के झोके चुभन का अहसास कराते रहे। दोपहर के समय बाजार में चहलपहल बनी रही।
विज्ञापन

दो दिन से पड़ रहे घने कोहरे से तो लोगों को राहत मिल गई। अन्य दिनों की अपेक्षा सुबह के समय हल्का कोहरा रहा, लेकिन सुबह के समय बादलों के चलते पारे में कोई सुधार नहीं आया। सुबह का पारा 5 डिग्री पर ही बना रहा। सुबह 11 बजे बादलों का छंटना शुरू हो जाने के बाद सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए। दो दिन के बाद सूर्यदेव के दर्शन तो हो गए, लेकिन दिन भर ठंडी हवा चलती रही।
लोगों ने बाजार से आवश्यक सामान की खरीदारी की, जिससे दुकानों पर भीड़भाड़ देखी गई। हवा की वजह से धूप के बाद भी पारे में सुधार नहीं आया। सोमवार की अपेक्षा अधिकतम पारे में एक डिग्री की गिरावट देखी गई। अधिकतम पारा 16 डिग्री तक ही पहुंचा। साय पांच बजते ही पारे में तेजी से गिरावट आना शुरू हो गई। इस समय पारा लुढ़क कर 13 डिग्री पर आ गया। तो वहीं 7 बजे तक पारा 10 डिग्री तक आ गया। इससे लोग घरों की ओर लौटने लगे। बाजार भी बंद होना शुरू हो गए। रात 8 बजे तक बाजार की सड़कें पूरी तरह से सुनसान नजर आने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें