फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नकल मिलने पर एक करोड़ जुर्माना और आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बोर्ड परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक पर एक करोड़ रुपये जुर्माने के साथ उम्रकैद की सजा हो सकती है। परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे किसी भी कारण बंद नहीं होने चाहिए। यह निर्देश जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बोर्ड परीक्षा से पहले केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को दिए। शनिवार को सूरदसन में बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि सभी को नकल अध्यादेश 2024 का पालन करना है। जिसके पास वैध परिचय पत्र होगा। वहीं परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेगा। बाहरी व्यक्ति को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, यह निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम के कैमरे 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। कोई बहाना नहीं चलेगा बिजली नहीं या जनरेटर खराब है। अभी से पावर बैंक का इंतजाम कर लें। डीवीआर की रिकॉर्डिंग 6 महीने तक सुरक्षित रहे। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगा। एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने कंट्रोल रूम के अतिरिक्त नंबर जारी करने के निर्देश डीआईओएस को दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 3630 और बेसिक शिक्षा विभाग के 3325 शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक के रूप में डयूटी लगाई गई है। इस मौके पर बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विश्वप्रताप सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज प्राचार्य डॉ.मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें