फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक महाविद्यालय ने उपलब्ध नहीं कराए प्रपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। देश में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति मेंं हुए घोटाले का मामला सामने आने के बाद जिले में भी छात्रवृत्ति घोटाला सामने आ सकता है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माध्यम से 30 विद्यालयों की रैंडम जांच कराई जा रही है। एक महाविद्यालय ने जांच के लिए आवश्यक प्रपत्र टीम को उपलब्ध नहीं कराए हैं। विभाग ने महाविद्यालय के खिलाफ शासन को पत्र लिखने की तैयारी कर ली है।केंद्र सरकार की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को पूर्वदशम एवं दशमोत्तर योजना के तहत छात्रवृत्ति दी जाती है। सरकार ने वर्ष 2022-23 में छात्रवृत्ति लेने वाले छात्रों की बायोमीट्रिक जांच कराई। जांच में देश के 34 राज्यों के 100 जिलों में 144 करोड़ से अधिक का घोटाला सामने आया था। इस घोटाले के सामने आने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग भी जिलेे में जांच करा रहा है। जिले में 1218 छात्रों को जांच के लिए चिन्हित किया गया है। विभाग की ओर से पूर्वदशम योजना के तहत 10 विद्यालयों, दशमोत्तर योजना के तहत 10 विद्यालयों के कक्षा 11 व 12 के छात्र छात्राओं तथा 10 महाविद्यालयों में शिक्षारत छात्र छात्राओं एवं लाभ पाने वाले छात्र-छात्राओं की जांच कराई जा रही है। इसके लिए विभाग की ओर से एक सूची भी शिक्षण संस्थानों को सूची भी उपलब्ध कराई गई है। जिससे यह पता चल सके कि कहीं फर्जी तरीके से तो छात्रवृत्ति नहीं दी गई। 11 टीमें जांच कर रही हैं। अब तक की जांच में एक महाविद्यालय ने टीम को आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें