फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निमोनिया से पीड़ित डेढ़ साल की मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

निमोनिया की चपेट में आई एक डेढ़ साल की मासूम ने बृहस्पतिवार की रात दम तोड़ दिया। परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल आए थे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सांस लेने में हुई समस्या के बाद दो वृद्ध जनों की भी मौत हो गई।
मोहल्ला दरीबा निवासी शकील की डेढ़ साल की बेटी सोफिया सर्दी की चपेट में आ गई थी। सर्दी जुकाम बढ़ा तो बच्ची को निमोनिया ने चपेट में ले लिया। बृहस्पतिवार की रात जब बच्ची की हालत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं शहर के खरगजीत नगर निवासी 90 वर्षीय विद्यावती और मोहल्ला वंशी गोहरा निवासी 80 वर्षीय मोहर लाल को सांस लेने की समस्या के चलते जिला अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। शुक्रवार को भी जिला अस्पताल में सर्दी जनित बीमारियों से ग्रस्त कई मरीज पहुंचे। चिकित्सकों द्वारा लोगों से सर्दी से बचाव करने की सलाह दी गई है। खासकर अभिभावकों से बच्चों का इस मौसम में विशेष ख्याल रखे जाने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शुक्रवार को 613 मरीज पहुंचे ओपीडी
मैनपुरी। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में विभिन्न रोगों से ग्रसित 613 से अधिक लोगों ने ओपीडी में पहुंच कर उपचार लिया। चिकित्सकों के अनुसार अधिकतर मरीज सर्दी जनित बीमारियों की चपेट में आए हैं। इसके अलावा पेट दर्द, अस्थमा, बुखार, आदि रोग से पीड़ित लोगों ने भी परामर्श व इलाज लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें