फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स गाड़ी लूट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना मंसुखपुरा पुलिस ने मैक्स गाड़ी लूट के मामले में वांछित आरोपी को बृहस्पतिवार को दीवानी आगरा के गेट के सामने से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मंसुखपुरा गिरीश कुमार राजपूत ने बताया कि एक माह पूर्व दिल्ली निवासी धर्मवीर सिंह ने मैक्स गाड़ी लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप था कि मोहल्ले के ही निवासी गोलू और राहुल मैक्स गाड़ी को भाड़े पर लेकर पिनाहट के लिए आए थे। मंसुखपुरा क्षेत्र के पापरी नागर गांव के पास चालक आसिफ को तमंचा दिखाकर गाड़ी लूटकर भाग निकले थे। जिसमें पुलिस ने मैक्स गाड़ी को बरामद कर आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरा आरोपी राहुल फरार था। जिसे बृहस्पतिवार को आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें