फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोहर्रम की छठी पर जुलूस के साथ ताजिए व अलम निकाले

विज्ञापन
मोहर्रम की छठी तारीख को ताजिए ले जाते हुए श्रद्धालु फतेहपुर सिकरी
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। कस्बा में मोहर्रम की छठी सादगी के साथ मनाई गई। इमामबाड़ों को सजाया गया। शाम को ढोल और बैंड बाजों के साथ सराय पुख्ता से ताजिए और अलम के साथ जुलूस शुरू हुआ, जो बाजार होता हुआ बनी इसराइल में इमामबाड़ा पर पहुंचा। जुलूस का बाजार में अनेकों स्थान पर स्वागत किया गया। वहीं लोगों ने दूध तथा शरबत की प्याऊ लगाकर प्रसाद वितरण किया। लोग हजरत इमाम हुसैन की याद में सलाम पेश करते हुए चल रहे थे। जुलूस का समापन राइन इमामबाड़े पर किया गया। इस मौके पर फातिहा के अलावा धार्मिक अनुष्ठान किए गए। लोगों ने ताजियों पर मनौती मांगी। जुलूस में प्रमुख रूप से शहजाद राइन, बफाती राइन, डॉ मुस्तकीम, आजाद, मोहम्मद खान, इमरान, बंटी, बबलू राइन आदि के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें