फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: साल के आखिरी सोमवार को ताज पर 35 हजार पर्यटक पहुंचे

विज्ञापन
ताजमहल का दीदार करने पहुंचे पर्यटक
विज्ञापन
आगरा। साल के आखिरी सोमवार को ताजमहल का 35 हजार से अधिक पर्यटकों ने टिकट खरीद कर ताज का दीदार किया। पर्यटकों को प्रवेश के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। धूप खिलने पर दोपहर बाद बड़ी संख्या में पूर्वी गेट एवं पश्चिमी टर्न स्टाइल गेट पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। चेकिंग पॉइंट पर सैलानियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। टिकट लेने से लेकर ताजमहल में प्रवेश तक पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऑफलाइन टिकट लेने वाले पर्यटकों को आधे घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। जबकि ताजमहल में प्रवेश के लिए लगभग एक घंटे तक कतार में इंतजार करना पड़ा। दोपहर बाद सैलानियों का सैलाब उमड़ने से पूर्वी गेट की ओर पर्यटक परेशान हुए। शिल्पग्राम पार्किंग से लेकर ताज तक पर्यटकों को पैदल ही जाना पड़ा। वही पश्चिमी गेट पर अमानती घर में सामान जमा करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें