फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छोटी दिवाली पर नकारात्मक शक्तियों के नाश को जलाए गए दीये

Sun, 08 Nov 2026 01:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: छोटी दिवाली पर जलाए दीये
विज्ञापन
बाह। छोटी दिवाली पर शनिवार को नकारात्मक शक्तियों के नाश के लिए दीये जलाए गए। ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि यह नरक चतुर्दशी और रूप चौदस के रूप में मनाई गई। नरकासुर की मृत्यु के बाद देवताओं के धरती पर लौटने की खुशी में लोगों ने मुख्य दरवाजे पर दीये रखे। लोगों ने अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति के लिए घर के दरवाजे पर दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का चौमुखी यम दीया जलाया। छोटी दिवाली पर हेरिटेज विलेज होलीपुरा और कमतरी की हवेलियां प्रकाश से जगमगा उठीं। कमतरी में प्रशांत चतुर्वेदी ने अपने पुरखों की हवेली को करोड़ों रुपये देकर नया लुक दिया है। यह हवेली उनके दादा राय बहादुर उल्फतराय चतुर्वेदी ने 1928 में 22 कमरों के साथ बनवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें