फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: घर में घुसकर फायरिंग, सास गोली लगने से हुई घायल; बाल-बाल बची बहू

Mon, 14 Aug 2023 08:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

घर में सो रही सास-बहू के ऊपर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में वृद्ध सास गोली लगने से घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर आए, हमलावर फरार हो गए।
 
विज्ञापन
थाना कुरावली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव बिछिया विक्रमपुर में घर में सो रही एक वृद्धा को गोली मार दी गई। वृद्ध को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। जानलेवा हमला का आरोप एक प्रधान पुत्र व साथियों पर लगाया गया है। पुलिस तहरीर मिलने के बाद जांच कर रही है।

यहां का है मामला 

थाना क्षेत्र के गांव बिछिया विक्रमपुर निवासी प्रतीक्षा यादव शनिवार की रात सास गुड्डी देवी के साथ घर में सो रहीं थीं। आरोप है कि देर रात प्रधान पति अपने साथियों के साथ असलहा लेकर घर में घुस आया। आते ही गालीगलौज करना शुरू कर दिया। सास-बहू ने जब विरोध किया तो आरोपी ने गोली चला दी। गोली गुड्डी देवी के कंधे में लगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Janakpuri Mahotsav: मिथला नगरी जैसा होगा जनक महल, पांच दिन चलेगा जनकपुरी महोत्सव; इस दिन निकलेगी राम बारात

ग्रामीणों को देख भागे हमलावर 

गोली चलने की आवाज और चीखपुकार सुनकर ग्रामीण जा गए। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी फायरिंग करते हुए धमकी देेकर वहां से भाग गए। घायल गुड्डी देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। प्रतीक्षा यादव की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: आगरा में होटल रिलैक्स के मैनेजर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें