फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक से गिरकर वृद्धा की मौत, बेटी घायल

Fri, 03 Nov 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना मार्ग पर नगला पट्टी के समीप बाइक से गिरकर सवार वृद्धा की मौत हो गई। वह अलीगढ़ से दवा लेकर आ रही थी। हादसे में उसकी बेटी घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सड़क हादसे में मौत जैबुलनिशा (60) निवासी कमालपुर की हुई। बुधवार की शाम वह डेंगू की दवा लेकर अपने दामाद सवीवुल हसन एवं पुत्री नजरुन निशा निवासी करसाना के साथ अलीगढ़ से आ रही थी। नगला पट्टी के समीप दोनों अचानक बाइक से गिर गईं। जैबुलनिशा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा करने की कार्रवाई पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुत्री नजरुन निशा भी घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ढोलना के कोतवाली प्रभारी रामवृरेश ने बताया कि हादसे में मृतक महिला को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें