फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही वृद्धा को डंपर ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में आगरा रोड पर स्टेडियम के पास टेंपो से उतरकर सड़क पार कर रही वृद्धा को डंपर ने रौंद दिया। हादसे में कुर्रा क्षेत्र निवासी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के गांव रंपुरा निवासी 60 वर्षीय सियारानी के रिश्तेदार राकेश कुमार निवासी बाईपास रोड सदर कोतवाली के यहां बच्चे के अन्नप्रासन का कार्यक्रम था। बुधवार की सुबह महिला इसमें शामिल होने आ रहीं थीं। सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह बाईपास रोड पर स्टेडियम के पास टेंपो से उतरीं और सड़क पार कर रही थीं तभी डंपर ने रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें