फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 16829 खातों में पहुंची वृद्धावस्था पेंशन

Thu, 04 Apr 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। समाज कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की वृद्धावस्था पेंशन की चतुर्थ किस्त जनपद के 16829 वृद्धों के खातों में भेजी गई है। यह पेंशन आधार से लिंक बैंक खातों में ही भेजी गई हैं। इन खातों में 579.35 लाख रुपये की धनराशि भेजी गई है।समाज कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लाभार्थियों के खातों में पेंशन भेजी गई है। ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड अमांपुर में 2467, गंजडुंडवारा के 1873, कासगंज के 3636, पटियाली के 1431, सहावर के 1115, सिढ़पुरा के 2261, सोरोंजी के 1833 वृद्धजन के खातों में पेंशन की धनराशि उनके आधार लिंक खातों में भेजी गई है। शहरी क्षेत्र के अंतर्गत अमांपुर के 107, भरगैन के 86, बिलराम के 120, गंजडुंडवारा के 273, कासगंज के 948, मोहनपुर के 18, पटियाली के 182, सहावर के 61, सिढ़पुरा 165, सोरोंजी के 255 वृद्धजन के खातों में पेंशन की धनराशि का भुगतान किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि आधार से लिंक बैंक खातों में 579.35 लाख रुपये की धनराशि भेज दी गई है। वृद्धजन पेंशन की किस्त के बारे में अपने बैंक खातों से जानकारी कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें