फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: योजनाओं क्रियान्वयन सुनिश्चित करें अधिकारी

Wed, 12 Feb 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश देते कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायन चौधरी,सा​थ में
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित हो और पात्र लाभार्थियों को इनका लाभ हर हाल में मिले। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने विभिन्न विभागों के विकास, निर्माण एवं योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी जल निगम को निर्देश दिए कि पानी की आपूर्ति के पाइप अच्छी गुणवत्ता के लगाए जाएं। पाइपलाइन डालने के लिए जो सड़कें तोड़ी जा रही हैं उन्हें तुरंत सही कराया जाए। विद्युत निगम के अधिकारियों से कहा कि गर्मी से पहले ही बिजली के जर्जर तार व पोल बदले जाएं। रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन प्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर सड़क योजनाओं के प्रस्ताव शासन को भेजे जाएं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास जिले के सर्वांगीण विकास का है। लोगों की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा किया जाए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मृतक महिलाओं के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया जाए। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने विकास की योजनाओं और एसपी अंकिता शर्मा ने कानून व्यवस्था के संबंध में प्रभारी मंत्री को जानकारी दी। बैठक में सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी, मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल, प्रभागीय वनाधिकारी सुन्दरेश, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें