मैनपुरी के किशनी के एक गांव निवासी युवती जब घर में नहा रही थी। तब घर में घुसे आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अब युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। घबराई पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।
ये गलती कर बैठी युवती
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि घर पर कोई नहीं था। वो नहा रही थी। घर की कोई खिड़की खुली रह गई, जिससे गांव के ही दो युवक छिपकर घर में घुस आए। आरोपियों ने चुपके से नहाते समय उसका वीडियो बना लिया। इस बात की उसे भनक तक नहीं लग सकी।
वीडियो वायरल करने की दी धमकी
पीड़िता ने बताया कि बाथरूम से उसने कुछ आहट सुनी, जिसके बाद वो जब बाहर आई तो आरोपी वहां पर मौजूद थे। जब उसने रोका तो आरोपी छेड़छाड़ करने लगे। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वीडियो को वायरल कर देंगे। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक एक बंगाली के यहां कंपाउंडर है। पीड़िता का शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।