कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के मोहनपुर कस्बे में एक इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में फूहड़ गाने पर नृत्य किया गया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आम लोगों ने भी इस वायरल वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रियाएं दी।
जब सभी स्कूलों में देश भक्ति तराने गुन गुनाए जा रहे थे । पूरे जिले में देश भक्ति आयोजन की धूम थी। तब फूहड़ गाने पर डांस का वायरल वीडियो प्रशासन के संज्ञान में आया तो जांच पड़ताल शुरू की गई। वीडियो मोहनपुर के शकुंतला देवी इंटर कॉलेज का निकला। डीआईओएस एसपी सिंह ने सहावर थाने में कॉलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने लिखित शिकायत पर प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अब पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
सोशल मीडिया पर फूहड़ गाने पर डांस का वीडियो वायरल हो रहा था। सूचना मिलने पर इस वीडियो को संज्ञान लिया गया। तत्काल विद्यालय प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई मामला दर्ज हो गया है । - एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, कासगंज।