आगरा। माही इंटरनेशनल स्कूल में इन्वेस्टिचर समारोह-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर (मानद कप्तान) चंद्रपाल सिंह, विद्यालय अध्यक्ष संजय अग्रवाल, चेयरपर्सन मंजरी अग्रवाल, प्रधानाचार्या नीलिमा सिंह और उपप्रधानाचार्या शिल्पी मुद्गल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैज व सैश पहनाकर सम्मानित किया गया तथा शपथ दिलाई गई। विद्यालय की विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों को भी दायित्व सौंपे गए। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, नैतिकता और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।