फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक जनवरी से बदल गए 32 ट्रेनों के नंबर

Wed, 01 Jan 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना काल में ट्रेनों के नंबर में बदलाव करने के बाद उन्हें स्पेशल ट्रेन के नंबर से चलाया गया था। अब एक जनवरी से रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद ट्रेनों के नंबर में बदलाव हो गया है। मथुरा, बरेली, फर्रुखाबाद, कानपुर और लखनऊ की ओर जाने वाली 32 ट्रेनों के नंबर एक जनवरी से रेलवे ने बदल दिया है। रेलवे द्वारा कोरोना काल के पहले सीजन में ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया था। कोरोना की दूसरी लहर में ट्रेनों के नंबर में बदलाव कर उन्हें स्पेशल ट्रेन के नाम से चलाई गई थी। अब इनके नंबर फिर से बदले गए हैं। इनमें बरेली आने-जाने वाली छह ट्रेनों के नंबर बदले हैं। मथुरा आने-जाने वाली 10 और फर्रुखाबाद-कानपुर आने-जाने वाली 10 ट्रेनों के नंबर को बदला है।इन ट्रेनों के बदल गए नंबर: कासगंज से बरेली सिटी जाने वाली दो ट्रेनों की संख्या पहले 05337-55327 और 05397-55329
विज्ञापन

बरेली सिटी से कासगंज आने वाली दो ट्रेनों की संख्या 05398-55328 और 05338 -55330
काशीपुर से कासगंज आने वाली ट्रेन संख्या 05335-55308
कासगंज-से काशीपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 05336-55307
कासगंज से फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली दो ट्रेनों की संख्या 05349-55344 से 05389-15042
फर्रुखाबाद की ओर से आने वाली दो ट्रेनों की संख्या 05350-55343 से 05390-15041
कासगंंज-लखनऊ-कासगंज 05370-55312, 05369-55311, 05380-55346, 05379-55345 किया है।
कासगंज-शिकोहाबाद-कासगंज ट्रेन संख्या 05420-55342,05419-55341 किया है।
कासगंज-मथुरा-कासगंज ट्रेन संख्या 05345-55335, 05387-55339, 05388-55340, 05346-55336 किया है
कासगंज-आगरा फोर्ट-कासगंज ट्रेन संख्या 05413-55333 से 05414-55334 किया है।
कासगंज-अछनेरा-कासगंज ट्रेन संख्या 05347-55331 से 05348-55332 किया गया है।
कासगंज-भरतपुर-कासगंज ट्रेन संख्या 054232-55337 से 054233-55338 रेलवे ने बदलाव किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें