फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एनएसयूआई का प्रदर्शन, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नेशनल स्टूडेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन कर कुलपति को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने बीए एलएलबी और एलएलबी के छात्रों का परिणाम सही करने, विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने, बीपीएड के छात्रों से की गई कथित अवैध वसूली पर तत्काल कार्रवाई करने तथा सभी छात्रों के लिए पुनः मूल्यांकन व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई। जिला अध्यक्ष सतीश सिकरवार ने कहा कि यदि शीघ्र मांगों का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनिल सूर्यवंशी, विश्वविद्यालय अध्यक्ष विष्णु शर्मा, सेंट जोंस कॉलेज अध्यक्ष मयंक सेंगर, आगरा कॉलेज अध्यक्ष रोहित कर्दम, अनमोल यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें