फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अब वर्दी में ही चलती बसों में जांच करेगा प्रवर्तन दल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शासन ने परिवहन निगम की बसों में की जाने वाली चेकिंग की पारदर्शी बनाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। प्रवर्ततन दल अब वर्दी में ही चलती बसों में चेकिंग कर सकेंगे। चेकिंग के लिए बस को एक स्थान पर रोका नहीं जाएगा। वहीं चेकिंग की सूचना क्षेत्र के आरएम को भी देनी होगी।
विज्ञापन

प्रवर्तनदल के वाहन पर प्रवर्तन दल लिखा होगा। सभी सदस्य वर्दी में ही रहेंगे। चेकिंग के दौरान बस को रोकने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देर होती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए निगम ने निर्देश जारी किए हैं। इसमें मोबाइल फोन से जांच की वीडियोग्राफी करने की भी बात कही गई है। वीडियो आरएम कार्यालय को प्रेषित करने के साथ ही खुद भी सुरक्षित रखना होगा।
जुर्माना राशि जमा करानी होगी डिपो में
प्रवर्तन दल और निरीक्षक के द्वारा बसों में की गई चेकिंग बिना टिकट यात्रियों से वसूली धनराशि परिचालक को ही सौंप दी जाती थी। इस नियम में बदलाव किया गया है। जुर्माने की राशि को डिपो में जमा कराना होगा।
विज्ञापन

प्रवर्तनदल की चेकिंग केेे लेकर परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक ने पत्र जारी कर दिशा निर्देश दिए हैं। अब उसके अनुसार चेकिंग करनी होगी। जुर्माने की राशि को अब डिपो में जमा करना होगा। - संजीव कुमार, एआरमए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें