फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अब सामुदायिक व निजी क्षेत्र की भागेदारी से होगा स्कूलों का कायाकल्प

Mon, 27 Nov 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से संचालित स्कूलों में शिक्षारत बच्चों को मूलभूत और आधुनिक सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने नई पहल की है। सामुदायिक व निजी क्षेत्र की भागेदारी के माध्यम से स्कूलों की सूरत बदली जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 1263 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। शासन परिषदीय स्कूलों को कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर विकसित करने एवं बच्चों को आधुनिक सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। शासन से अपने स्तर से आपरेशन कायाकल्प के माध्यम से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पीएम श्री योजना के माध्यम से भी स्कूलों में सुविधाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। इनमें से अभी कुछ ही स्कूल ऐसे हैं, जिनमें बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला या अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकी हैं। शासन से अब स्कूलों का कायाकल्प करने के लिए विद्यालय में पढ़ चुके पूर्व छात्र, पंजीकृत संस्था, एनजीओ, उद्यमी, व्यवसाई, समाज सेवी लोग, सेवानिवृत शिक्षक आदि का सहयोग लेकर कायाकल्प कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें