फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नोवा फैक्टरी पर छापा, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

Fri, 21 Jun 2024 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को नोवा फैक्टरी में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए। छापामार कार्रवाई से फैक्टरी प्रबंधन में खलबली मच गई।
विज्ञापन

स्टरलिंग एग्रो इंडस्ट्रीज लिमि. (नोवा) फैक्टरी पर खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पाराशर ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने वहां से फैक्टरी में पैक किए जा रहे दूध (नोवा ब्रांड), केसर मिल्क (नोवा ब्रांड), पनीर (नोवा ब्रांड), घी (नोवा ब्रांड), दही और एक खुले हुए मिश्रित दूध व खुले घी का नमूना यहां से संग्रहित किया। सुरक्षा आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने बताया कि एक शिकायतकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर नोवा फैक्टरी में मिलावटी खाद्य पदार्थों का निर्माण किए जाने एवं उनकी बिक्री किए जाने की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर बृहस्पतिवार को छापामार कार्रवाई करते हुए सात खाद्य पदार्थों का नमूना लिया गया है। सभी संग्रहित नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट मिलने पर ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें